चार बंद घर से सोना का आभूषण व कीमती सामान की हुई चोरी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ब्रह्मेतरा गांव में चार बंद घर का ताला तोड़कर कीमती सामान की चोरी करने के मामले को लेकर गृहस्वामी अमरनाथ झा ने सकरी थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

सकरी. थाना क्षेत्र के ब्रह्मेतरा गांव में चार बंद घर का ताला तोड़कर कीमती सामान की चोरी करने के मामले को लेकर गृहस्वामी अमरनाथ झा ने सकरी थाना में आवेदन दिया है. ब्रह्मेतरा गांव निवासी गृहस्वामी अमर नाथ झा, तरुण कुमार झा, अजय कुमार जिन्दल व वाणी झा के बंद पड़े घर के ताला तोड़ कर सामान चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. गृहस्वामी अमरनाथ झा ने आवेदन में कहा है कि चोर घर का ताला तोड़ कर 20 ग्राम सोना का जेवर, कीमती साड़ी व घर में रखे 2500 रुपये नकद की चोरी कर ली हैं. वहीं तरुण कुमार झा के बंद घर का ताला तोड़ कर सामान की चोरी किया है. गृहस्वामी के नहीं रहने से चोरी हुए समान का वितरण पता नहीं चल सका है. वहीं गृहस्वामी अमरनाथ झा के किरायेदार अजय कुमार जिन्दल के रूम का ताला तोड़ कर सामान के चोरी हुआ है. वहीं ब्रह्मेतरा गांव निवासी वाणी झा के बंद पड़े घर व घर में रखे आलमीरा का ताला तोड़ कर सामान को इधर उधर फेंक दिया है. गृहस्वामी बाहर रहते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया है कि गृहस्वामी को चोरी के घटना के जानकारी दी गई है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा है कि मामले की जानकारी गृहस्वामी द्वारा दिया गया है. जांच पड़ताल किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन