गले में फंदा डाल युवती ने की आत्महत्या
स्थानीय थाना के अंधेरी गांव में शुक्रवार को एक युवती के गले में फंदा डालकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है.
बेनीपट्टी. स्थानीय थाना के अंधेरी गांव में शुक्रवार को एक युवती के गले में फंदा डालकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान अंधरी गांव निवासी रिजवाना खातून 19 वर्ष के रूप में की गई है. पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतका अपने घर के बांस की बड़ेरी में कपड़े की रस्सी गला में डालकर झूल गई. घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. बेनीपट्टी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि पुलिस ने मृतका रिजवाना खातून के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजकर घटना की जांच कर रही है. कहा कि फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए