गले में फंदा डालकर युवती ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के कईटोला गांव में बीते बुधवार की रात 22 वर्षीय नीरो देवी ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

मधुबनी. नगर थाना क्षेत्र के कईटोला गांव में बीते बुधवार की रात 22 वर्षीय युवती नीरो देवी ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक की सास वीणा देवी को थाना लाया. पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा है कि नीरो देवी ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है. मामले की जांच करायी जा रही है. मृतका का पति विनोद चौपाल व ससुर दोनों गुजरात में रहते हैं. दोनों को सूचना दे दी गयी है. मृतका को लगभग दो साल का एक पुत्र है. मृतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके मायके वालों को सौंप दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन