Crime News. चोरी की मोटरसाइकिल समेत चार चोर गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2024 9:50 PM

विज्ञापन

थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में छापामारी कर चोरी के मोटरसाइकिल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जयनगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी विप्लव कुमार ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

Crime News. जयनगर . थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में छापामारी कर चोरी के मोटरसाइकिल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जयनगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी विप्लव कुमार ने यह जानकारी दी. कहा कि प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष अंकुर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलही गांव निवासी कुंदन यादव के घर पर मोटरसाइकिल चोर गिरोह के कई कई सदस्य एकत्रित हो रहे हैं. ये गिरोह जयनगर, बाबूबरही, खजौली, राजनगर समेत अन्य थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की घटना को लगातार अंजाम देते आ रहा है. थानाध्यक्ष के द्वारा ये जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई. वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थानाध्यक्ष अंकुर कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर एसआई शेषनाथ प्रसाद, संतोष कुमार ने दल-बल के साथ कुंदन यादव के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने कुंदन यादव, बलराम पासवान, एवं मनोज कुमार साह, सेलरा गांव निवासी को गिरफ्तार किया. डीएसपी ने बताया कि कुंदन यादव से पूछताछ करने पर उसके निशानदेही पर थाना क्षेत्र के सेलरा गांव निवासी रंजीत कुमार साह के घर पर छापामारी उसे गिरफ्तार किया गया. कुंदन यादव के घर से दो व रंजीत कुमार साह के घर से चोरी के तीन मोटरसाइकिल बरामद किया गया. कुंदन यादव, बलराम पासवान समेत अन्य सहयोगियों का जयनगर के अलावे खजौली, खुटौना समेत अन्य थानों में कई मामला दर्ज है. गिरफ्तार अपराधियों की आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. इस मामले में जयनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया एवं गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन