530 बोतल शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अंधरामठ थाना पुलिस ने बुधवार को महथौरा स्थित तिलयुगा नदी के निकट से एक स्कॉर्पियों में 530 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ 4 तस्कर को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
फुलपरास. अंधरामठ थाना पुलिस ने बुधवार को महथौरा स्थित तिलयुगा नदी के निकट से एक स्कॉर्पियों में 530 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ 4 तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान सुपौल जिला के निर्मली निवासी राकेश कुमार महतो, मो. सहाबुद्दीन, गगन कुमार एवं नरहिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां गांव निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है. यह जानकारी अंधरामठ थानाध्यक्ष सदन राम ने दी है. उन्होने कहा कि गश्ती के दौरान तिलयुगा नदी के पास से देसी शराब से भरा एक स्कॉर्पियो व चार तस्कर को पकड़ा गया. गिरफ्तार चारों शराब तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन