ePaper

एस डी एम के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

Updated at : 18 May 2024 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
एस डी एम के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर एसडीपीओ दिवेश के नेतृत्व में शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

बेनीपट्टी . थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर एसडीपीओ दिवेश के नेतृत्व में शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान एसडीपीओ ने आमजनों से शांतिपूर्ण तरीक़े से लोकसभा के चुनाव के लिये 20 मई को होनेवाले मतदान में भाग लेने की अपील की. फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने बेनीपट्टी, अंबेडकर चौक, बेहटा, मल्हामोर, उच्चैठ, महमदपुर व नंदी भौजी चौक समेत विभिन्न जगहों का भ्रमण कर शांति का संदेश दिया. साथ ही 20 मई को अधिक से अधिक मतदान करने और अपने आस-पड़ोस के मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिये प्रेरित करने की बात कही गई. एसडीपीओ ने कहा कि मतदान के दौरान गड़बड़ी फैलानेवाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है. सभी मतदाता भयमुक्त होकर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करें. हर हाल में प्रशासन भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने को प्रतिबद्ध है. फ्लैग मार्च के दौरान बेनीपट्टी थानाध्यक्ष गौतम कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन