चोरी के तीन बाइक के साथ पांच युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

खुटौना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

विज्ञापन

खुटौना. खुटौना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. बता दें कि पुलिस ने यह कारवाई महज 24 घंटे के अंदर तीन बाइक सहित पांच लड़के को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी युवक नाबालिग बताए गए हैं. सभी बाइक चोर खुटौना, लदनियां एवं लौकही थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताये गये है. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार प्रथम ने कहा कि इस क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना लगातार हो रही थी. लेकिन पुलिस की भी इस घटना पर नजर थी. कहा कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया. इसके बाद एक चोर गिरफ्त में आया. फिर एक के बाद एक पांच चोर पकड़ाते चले गए. उनलोगों के निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि सभी चोरों को न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन