नोटिफाई होते ही टीबी मरीज के खाते में पहुंचेगी पोषण राशि की पहली किस्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2024 10:31 PM
भारत सरकार द्वारा जारी नयी गाइडलाइन के अनुसार अब टीबी मरीज के नोटिफाई होते ही उसके बैंक खाते में अग्रिम राशि के रूप में 1500 रुपये जमा किया जायेगा.
मधुबनी. राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के गाइडलाइन में बदलाव किया गया है. राष्ट्रीय यक्ष्मा प्रभाग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी नयी गाइडलाइन के अनुसार अब टीबी मरीज के नोटिफाई होते ही उसके बैंक खाते में अग्रिम राशि के रूप में 1500 रुपये जमा किया जायेगा. ताकि मरीज उपचार के दौरान अपनी पोषण की जरूरतों को पूरा कर सके. गाइडलाइन के अनुसार उपचार प्रारंभ होने के 84 दिनों के बाद दूसरी किस्त के रूप में 1500 रुपये जमा किया जायेगा. इसके बाद भी यदि मरीज का इलाज 6 माह से अधिक चलता है तो 500 रुपये प्रति माह मरीज के खाते में भेजी जाएगी. पहले हर महीने निर्गत की जाती थी पोषण राशि अब तक टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन एवं इलाज शुरू होने पर हर माह 500 रुपये मरीज के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता था. लेकिन अब नोटिफाई होते ही संबंधित मरीजों के खाते में अग्रिम राशि के रूप में 1500 रुपये भेजा जाएगा. यह राशि मरीज की पोषण की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही दवा की उपलब्धता सुनिश्चित होने से जल्दी स्वस्थ होने में मददगार साबित होगा. टीबी चैंपियन निभाएंगे कैरियर की भूमिका नये गाइडलाइन के अनुसार अब टीबी चैंपियन स्पूटम कैरियर का भी काम करेंगे. गाइडलाइन के अनुसार, गांव से नजदीकी प्राथमिक व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज का बलगम पहुंचाने पर टीबी चैंपियन को 200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. जबकि प्राथमिक अथवा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला यक्ष्मा केंद्र पर बलगम पहुंचाने पर 400 रुपये दी जाएगी. राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निजी चिकित्सकों, अस्पताल एवं क्लिनिक द्वारा यक्ष्मा रोगियों का नोटिफिकेशन एवं इलाज कर सफलता पूर्वक आउटकम रिपोर्ट देने पर उन्हें नोटिफिकेशन के लिए 500 रुपये एवं उपचार के अंत में आउटकम रिपोर्ट देने पर 500 रुपये प्रति मरीज की दर से भुगतान किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










