अगलगी में दो घर जल कर राख
आग लग जाने के कारण रामबाबू साह एव संजीत साह का घर जलकर राख हो गया.
बिस्फी . सदुल्लाहपुर गांव में आग लग जाने के कारण रामबाबू साह एव संजीत साह का घर जलकर राख हो गया. आग के कारण दोनों घरों में रखे खाद्यान्न, कपड़ा, फर्नीचर सहित कई महत्वपूर्ण सामान जलकर राख हो गया. एक लाख से अधिक संपत्ति नष्ट हो जाने की उम्मीद की जा रही है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पंचायत मुखिया अविनाश कुमार ने तत्काल राहत चलाते हुए सीओ निलेश कुमार को इसकी सूचना दी. वहीं क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की. सीओ निलेश कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण हुई क्षति का रिपोर्ट देने के लिए राजस्व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है. वहीं राहत कार्य चलाने का आदेश भी दिया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए