Madhubani News. मवेशी घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जयनगर बस्ती में देर रात मवेशी घर में आग लगने से लाखों की क्षति हुई है. भाकपा माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने बताया कि विजय सिंह जयनगर बस्ती पंचायत राजपूताना टोला वार्ड 6 के मवेशी घर में अचानक आग लग गई.
विज्ञापन
Madhubani News. जयनगर. जयनगर बस्ती में देर रात मवेशी घर में आग लगने से लाखों की क्षति हुई है. भाकपा माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने बताया कि विजय सिंह जयनगर बस्ती पंचायत राजपूताना टोला वार्ड 6 के मवेशी घर में अचानक आग लग गई. जिसमें मवेशी घर सहित तीन घर जल कर राख हो गया. जिसमें एक बकरी और लकड़ी व घर में उपयोग होने वाले अन्य सामग्री सहित लाखों रुपये का नुकसान हो गया. मवेशी घर में लगी आग से एक भैस भी झुलस गई. जयनगर बस्ती पंचायत के अनिल सिंह व भूषण सिंह प्रखंड ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थल का मुआयना किया. जयनगर थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी व पशु चिकित्सा पदाधिकारी से उचित कार्रवाई करते हुए घायल मवेशियों को उचित उपचार कराने और मुआवजा देने की मांग की. हालांकि पीड़ित परिवार के लोगों ने किसी व्यक्ति द्वारा दुश्मनी से आग लगाने की आशंका जतायी है.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन