पत्नी के अपहरण की दर्ज करायी प्राथमिकी
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की अपहरण मामले को लेकर करीब आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
हरलाखी. थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की अपहरण मामले को लेकर करीब आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि विगत 19 जून को वह मजदूरी कर घर लौटा तो छोटा पुत्र रियांश एवं पत्नी दोनों घर में नहीं थे. फिर अपने ससुराल साहरघाट थाना क्षेत्र के मिनती गांव में खोजबीन की. लेकिन वहां भी नहीं थी. इसी क्रम में पता चला कि गंगौर गांव निवासी गोविन्द कुमार दास ने उसकी पत्नी का अपहरण कर ले गया है. जब उसके घर पहुंचे तो आरोपी के पिता राजकिशोर दास, मां सुनीता देवी, नीतीश कुमार, पिंकी कुमारी सहित अन्य लोग मारपीट पर उतारू हो गये. थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए