यौन शोषण कर युवती का गर्भपात कराने के मामले में प्राथमिकी

Updated at : 01 Jun 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
यौन शोषण कर युवती का गर्भपात कराने के मामले में प्राथमिकी

भैरवस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के द्वारा यौन शोषण कर युवती का जबरन गर्भपात कराये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने थाना में 7 लोगों को आरोपित करते हुए नामजद अभियुक्त बनाया है.

विज्ञापन

झंझारपुर. भैरवस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के द्वारा यौन शोषण कर युवती का जबरन गर्भपात कराये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने थाना में 7 लोगों को आरोपित करते हुए नामजद अभियुक्त बनाया है. प्राथमिकी में रैयाम गांव निवासी मनोज पासवान, संतो देवी, अजीत पासवान, रंभा देवी, एवं कोठिया गांव निवासी रास लाल पासवान, शिल्पी देवी, कौशल किशोर पासवान को आरोपित किया गया है. जिसमें बताया गया है कि रैयाम गांव निवासी मनोज पासवान का भांजा कोठिया गांव निवासी कौशल किशोर पासवान एक युवती को झांसा देकर यौन शोषण किया गया. जिससे युवती 5 महीने की गर्भवती हो गई. जब कौशल किशोर पासवान को युवती के गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उसने युवती को बीते 9 मई को जबरन सूई देकर गर्भपात करा दिया. इस केस के अनुसंधानकर्ता सहायक थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. लेकिन सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही आरोपी पुलिस के कब्जे में होगा. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने कहा कि प्राथमिक की दर्ज की गई है. जल्द ही सारे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन