पानी में डूबने से आठ वर्षीय बालिका की मौत

Updated:
विज्ञापन

कोसी नदी की आई पानी में एक आठ वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई.

विज्ञापन

मधेपुर. भेजा थाना क्षेत्र के तेंगरहा गांव में सोमवार को कोसी नदी की आई पानी में एक आठ वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई. मृतक बालिका तेंगराहा गांव के वार्ड पांच निवासी स्व. विजय कुमार यादव की पुत्री सोनी कुमारी बताई गई है. बालिका का शव ग्रामीणों ने उनके घर के बगल कोसी नदी के बाढ़ के पानी से बरामद किया. घटना की सूचना पर भेजा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक बालिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार सोनी कुमारी अन्य चार पांच लड़कियों के साथ घर के बगल में आई बाढ़ के पानी में स्नान करने गई थी. स्नान करने के दौरान पानी की तेज धारा में गहरे पानी में जाने से डूबने से उनकी मौत हो गई. बालिका सोनी कुमारी अपने दादा दादी के पास रहती थी. इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है. थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. यूडी केस दर्ज करने की प्रकिया की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन