सड़क पर खड़े ट्रक में ई रिक्शा टकरायी, युवक की मौत
ड़क किनारे खड़ी ट्रक में ई रिक्शा टकराने से 40 वर्षीय एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.
जयनगर . जयनगर, सड़क किनारे खड़ी ट्रक में ई रिक्शा टकराने से 40 वर्षीय एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के थाना टोला के वार्ड नंबर 13 निवासी मो. असलम बताया गया है. विदित हो कि बीते गुरुवार की देर रात बेला के एक निजी अस्पताल के निकट यह दुर्घटना हुई. घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने दूरभाष पर जयनगर थाना को घटना की सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाने की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया. मो. असलम की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ दिख रही है. मृतक को दो पुत्र मो. आशिफ (12), मो. असफाक (14) एवं एक पुत्री आलीसा (8) है. मृतक की पत्नी जलेखा परवीन का हाल रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए