अनुपस्थित 13 शिक्षकों से डीइओ ने किया जवाब-तलब

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले के स्कूलों में शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने, शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षी पदाधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है.
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि स्कूलों के निरीक्षण के दौरान राजकीय मध्य विद्यालय बसुआड़ा के विनय कुमार पासवान, आयशा खातून, माला कुमारी, सगीर सुल्ताना, माधुरी देवी, नरेश कुमार यादव, कुमारी प्रेमलता, कौशर जहां, कोमल कुमारी, अर्चना कुमारी, अमीता देवी, कैलाश साहु, एवं एनपीएस अजित कुमार बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये गये. जिनसे तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण का उत्तर नहीं देने पर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. साथ इन सभी शिक्षकों के एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










