उर्वरक निगरानी की बैठक में टास्क फोर्स गठन करने की मांग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2024 10:09 PM

विज्ञापन

किसान भवन के सभागार में प्रभारी कृषि प्रखंड पदाधिकारी सह बीटीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में और कृषि समन्वयक मो. जुबेर अहमद के संचालन में प्रखंड उर्वरक निगरानी सह अनुसरण समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

बिस्फी. किसान भवन के सभागार में प्रभारी कृषि प्रखंड पदाधिकारी सह बीटीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में और कृषि समन्वयक मो. जुबेर अहमद के संचालन में प्रखंड उर्वरक निगरानी सह अनुसरण समिति की बैठक हुई. बैठक में सदस्यों ने खरीफ फसलों की खेती में खाद की कमी नहीं होने देने, किसानों को निर्धारित मूल्य पर दुकानों से खाद उपलब्ध करवाने, जिले में रेलवे के जरिए खाद्य के रैक प्वाइंट की व्यवस्था करने, प्रखंड मुख्यालय में बिस्कोमान की स्थापना करने, किसानों के साथ अलग-अलग जगह पर बैठक करने, खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन करने, प्रत्येक किसानों को आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के आधार पर खाद देने पर विशेष चर्चा की गई. वहीं दुकानों द्वारा खाद की स्टॉक व वितरण पंजी रखने, वाजिब किसानों को खाद देने सहित अन्य मांग की. बैठक में खरीफ 2024 -25 के लक्ष्य एवं उर्वरक की आवश्यकता एवं उपलब्धता, उर्वरक कालाबाजारी, छापेमारी, उर्वरक नमूना संग्रहण, उर्वरक की वितरण व्यवस्था विषयों पर व्यापक चर्चा की गई. बैठक में अरुण कुमार गिरी, इफ्तिखार जिलानी, बीक़े झा, राजेश कुमार साह, सजन कुमार कापरी, विजय लाल यादव, सुभाष भारती, विशुन देव यादव, जुबेर अहमद, आशुतोष श्रीबास्तव, रामबाबू साह, कौशल किशोर, रामकुमार पासवान, अमतेन्द्र दास सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन