तालाब में डूबने से बालक की मौत

नगर पंचायत के पुरवारी टोल स्थित वार्ड 10 में रविवार को तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गयी.
फुलपरास. नगर पंचायत के पुरवारी टोल स्थित वार्ड 10 में रविवार को तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक बालक की पहचान अंकेश कुमार 5 वर्ष के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार बच्चा तालाब में स्नान करने गया था. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण बच्चा डूब गया. कुछ देर बाद लोगों ने जब तालाब में स्नान करने गए तो डूबा बच्चा को तलाब से निकल कर अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत के बाद थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हो रहा था. थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि बच्चा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




