डीडीसी ने मनरेगा से संचालित योजनाओं की जांच
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
डीडीसी दीपेश कुमार ने बुधवार को मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की जांच की. जांच के दौरान डीडीसी ने परौल पंचायत में डब्लूपीयू का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
बेनीपट्टी. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में डीडीसी दीपेश कुमार ने बुधवार को मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की जांच की. जांच के दौरान डीडीसी ने परौल पंचायत में डब्लूपीयू का निरीक्षण किया. निर्माण में जमीन से संबंधित आ रही समस्याओं के निदान के लिये पंचायत सचिव को सीओ से बात कर समस्या दूर करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिये. इसके बाद उन्होंने परौल पंचायत स्थित उच्च विद्यालय परिसर में मनरेगा के तहत बनने वाले खेल मैदान का जायजा लिया. उन्होंने कपसिया एवं बसैठ पंचायत में मनरेगा योजना से बन रहे अमृत सरोवर का अवलोकन किया. इस दौरान मनरेगा डीपीओ, पीओ, एइ, जेइ व पीआरएस को कई आवश्यक निर्देश दिये. निरीक्षण के बाद डीडीसी ने बताया कि जहां कहीं भी त्रुटियां पायी गई है वहां सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को दिए गये हैं. मौके पर डीआरडीए के निदेशक, मनरेगा डीपीओ अशोक कुमार राय, एइ विनोद कुमार सिंह, पीओ जितेंद्र कुमार, जेइ रंजय कुमार, पीआरएस बालकृष्ण झा व स्वच्छता समन्वयक बीसी त्रिलोक झा मौजूद थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन