विकसित भारत–जी राम जी योजना को लेकर मधुबनी प्रशासन की बैठक, भुगतान और लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों की बैठक, फोटो- सोशल मीडिया

मधुबनी में विकसित भारत–जी राम जी योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में मजदूरी व सामग्री भुगतान से लेकर ग्रामीण हाट, खेल मैदान, सिंचाई योजनाओं और ई-केवाईसी की स्थिति पर चर्चा हुई. अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

मधुबनी न्यूज: डीआरडीए सभागार में विकसित भारत–जी राम जी योजना के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता उप विकास आयुक्त-सह-अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक सुमन प्रसाद साह ने की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में डीपीओ बीबी जी राम जी अशोक कुमार राय सहित सभी कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

मानव दिवस सृजन और भुगतान की समीक्षा

बैठक में योजना के तहत सृजित मानव दिवसों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. इसके अलावा मजदूरी मद में डीबीटी स्पर्श के माध्यम से किये जा रहे भुगतान और सामग्री मद में लंबित देयता की स्थिति का जायजा लिया गया. अधिकारियों को भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

प्राथमिकता वाली योजनाओं पर फोकस

समीक्षा के दौरान योजना के तहत चयनित प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई. इसमें ग्रामीण हाट, खेल मैदान तथा सिंचाई विभाग की 20 घनसेक या उससे कम जलस्राव वाली लघु एवं उप लघु नहरों और जलवाहों के पुनर्स्थापन एवं जीर्णोद्धार से जुड़े कार्य शामिल हैं.

अधिकारियों ने इन योजनाओं की वर्तमान स्थिति और लंबित कार्यों की जानकारी साझा की. उप विकास आयुक्त ने कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर दिया.

ई-केवाईसी और पौधारोपण की तैयारी

बैठक में लाभुकों की ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में पौधारोपण की तैयारी को लेकर आवश्यक कार्ययोजना पर चर्चा हुई. संबंधित अधिकारियों को समय से तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया.

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

बैठक में लंबित शिकायतों के निष्पादन की स्थिति भी सामने रखी गयी. उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में पात्र लाभुकों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी संबंधित पदाधिकारी योजनाओं का ससमय और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें. साथ ही भुगतान में तेजी लाने और लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन