Madhubani: महरैल स्टेशन पर आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते ट्रस्ट के सदस्य एवं ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस के महरैल स्टेशन पर ठहराव की मांग तेज हो गई है. स्थानीय लोगों और महावीर बजरंग ट्रस्ट ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर यह मांग उठाई है. ठहराव न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Laukaha Anand Vihar Express: झंझारपुर-लौकहा रेलखंड के महरैल स्टेशन पर लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज हो गयी है. इस संबंध में महावीर बजरंग ट्रस्ट, महरैल के प्रतिनिधिमंडल एवं ग्रामीणों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा का ठहराव नहीं मिलने से नाराजगी

ज्ञापन में ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि लौकहा से दिल्ली के आनंद विहार के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह था. हालांकि, महरैल स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं दिये जाने से स्थानीय यात्रियों और प्रवासियों में निराशा है.

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, महरैल और आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोग दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं. ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण बुजुर्गों, मरीजों और महिलाओं को भारी सामान के साथ झंझारपुर या अन्य स्टेशनों तक जाना पड़ता है. इससे यात्रियों का समय और पैसा दोनों खर्च होता है.

ठहराव नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महरैल एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक और सामाजिक केंद्र है. यदि रेल मंत्रालय द्वारा जनहित की इस मांग को जल्द स्वीकार कर ट्रेन का व्यावसायिक ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया, तो क्षेत्र के नागरिक और संस्थाएं चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन के तहत रेल चक्का जाम की चेतावनी भी दी है.

मांग उच्च अधिकारियों तक भेजने का आश्वासन

ज्ञापन स्वीकार करते हुए महरैल स्टेशन अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि स्थानीय जनभावनाओं और मांग पत्र को शीघ्र ही समस्तीपुर रेल मंडल के उच्च अधिकारियों के समक्ष विचारार्थ भेजा जायेगा.

मौके पर ट्रस्ट के सदस्य एवं ग्रामीण मिहिर ठाकुर, अजय झा, सतीश झा, श्यामलाल साफी, अखिलेश ठाकुर, सुनील चौधरी, अभिषेक चौधरी, किशोर झा, कुमार झा, हीरानंद ठाकुर, मनु कुमार एवं अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: बिना ट्रेड लाइसेंस दुकान चलाने वालों को अल्टीमेटम, अब होगी सील की कार्रवाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन