दो घरों में आग लगने से दो लाख की क्षति

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सोठगाव गांव में आग लगने से एक साथ दो भाइयों का घर जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

हरलाखी. थाना क्षेत्र के सोठगाव गांव में आग लगने से एक साथ दो भाइयों का घर जलकर राख हो गया. घटना शनिवार देर शाम की है. पीड़ित मनोज महतो व संतोष महतो ने कहा कि वे सभी घर के बाहर थे. इसी क्रम में पीछे वाले कमरे से आग की लपटें दिखाई दी. आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. इसी क्रम में थाने से मिनी अग्निशमन वाहन भी पहुंची जिसके सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन तब तक घर में रखे रुपये, कपड़े, अनाज, बर्तन, गैस चूल्हा, एस्बेस्टस सहित सभी सामान जलकर राख हो गया. कहा कि घटना में करीब दो लाख की क्षति हुई. सीओ रीना कुमारी ने कहा कि घटना में हुई क्षति के आकलन के बाद मुआवजा दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन