विवेकानंद मिशन विद्यापीठ में प्रभात खबर का अभियान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
प्रभात खबर का ” नया पौंधा, नया जीवन ” अभियान के तहत गुरुवार को विवेकानंद मिशन विद्यापीठ माधोपुर में पौंधरोपन किया गया.
विज्ञापन
मधुबनी. प्रभात खबर का ” नया पौंधा, नया जीवन ” अभियान के तहत गुरुवार को विवेकानंद मिशन विद्यापीठ माधोपुर में पौंधरोपन किया गया. पौधरोपण अभियान की शुरुआत विद्यालय के निदेशक श्रवण पूर्वे व प्रिंसिपल डॉ अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर किया. इस मौके पर निदेशक श्रवण पूर्वे कहा कि यदि प्रकृति को बचाना है तो पेड़ों को बचाना ही होगा. बड़े-बड़े शहरों से लेकर छोटे-छोटे गांव में जिस तरह जल संकट उत्पन्न हुआ है, इसने भविष्य के दृश्य को साफ कर दिया है. अगर प्रकृति इसी तरह दोहन होता रहा तो हम अपनी विनाश का खुद ही कारन बनेंगे . यदि पृथ्वी पर जल संकट गहराता रहा तो मानव सहित सभी जीव जंतु खतरे में पड़ जाएंगे. ऐसे में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है. उन्होंने प्रभात खबर के “नया पौंधा, नया जीवन ” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े कामों को करने में प्रभात खबर हमेशा आगे रहा है. पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अखबार का यह मुहिम प्रशंसनीय है. इसकी जितनी सराहना की जाए कम है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण करें, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन