पहले घंटे में स्तनपान से नवजातों में मौत का खतरा 20 प्रतिशत कम
अगस्त के पहले हफ्ते को विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाता है. स्तनपान न सिर्फ नवजातों में मृत्यु दर को कम करता है. बल्कि यह स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी फायदेमंद होता है.
आपके शहर में
सीएस ने कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य संस्थानों में स्तनपान कक्ष बनाया जाएगा. स्तनपान कक्ष का निर्माण विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित कंगारू मदर केयर यूनिट के अतिरिक्त होगा. विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान किसी एक दिन जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व के साथ शिशु की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी जायेगी. आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान शिशु के जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान प्रारंभ करने में मां की सहायता करने के साथ माताओं को छह माह तक अपने शिशु को केवल स्तनपान कराने के लिए प्रेरित करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए