वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत, पत्नी जख्मी

Updated:
विज्ञापन

चुन्नी ढलान के समीप कोसी बांध पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दिया.

विज्ञापन

मधेपुर . थाना क्षेत्र अंतर्गत चुन्नी ढलान के समीप कोसी बांध पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दिया. ठोकर लगते ही बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं बाइक पर सवार उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. मृतक की पहचान भेजा थाना क्षेत्र के खरीक गांव निवासी राधेश्याम सिंह के रूप में हुई है. मृतक राधेश्याम सिंह की पत्नी मीरा देवी गंभीर रूप से जख्मी है. मृतक राधेश्याम सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपनी ससुराल फुलपरास थाना के जगतपुर गांव से अपने घर वापस आ रहा था. इसी दौरान भेजा की ओर से जा रहा वाहन बाइक सवार दंपति को ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही बाइक सवार दंपती कोसी बांध से लगभग 20 फीट नीचे जा गिरा. स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती को इलाज के लिए मधेपुर पीएचसी में भर्ती कराय�� गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. रास्ते में ही राधेश्याम सिंह की मौत हो गई. वहीं घायल पत्नी मीरा देवी का इलाज मधुबनी सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन