शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की हुई आराधना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Oct 2024 9:35 PM
नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को मां दुर्गा की पंचम स्वरूप देवी स्कंदमाता की आराधना की गयी.
बेलन्योती की रस्म आज, भक्तिमय हुआ माहौल मधुबनी . जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को मां दुर्गा की पंचम स्वरूप देवी स्कंदमाता की आराधना की गयी. वैदिक मंत्रोच्चार व दुर्गा सप्तशती के पाठ से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक हो गया है. धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि देवी स्कंदमाता की श्रद्धापूर्वक आरधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है. उनकी वरदानी मुद्रा भक्तों का सदा कल्याण करती है. सुबह होते ही श्रद्धालु नर-नारियां दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों की ओर रूख करते दिखे. मंदिरों व पूजा-पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने में पूजा समिति के सदस्यों को पसीने छूट रहे थे. शहर के गंगासागर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर, सप्तेश्वरी दुर्गा मंदिर, रहिका के रहिकेश्वरी स्थान सहित जिले के अन्य देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में निष्ठापूर्वक देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है. यहां सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ रही है. जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया है. शारदीय नवरात्र को लेकर शहर से लेकर गांव तक पूजा पंडालों व देवी दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मूर्तिकार देवी दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को आकर्षक रूप देने में दिन-रात जुटे हुए हैं. वहीं सायंकालीन आरती में भी भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है. जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवी व भक्तिमय हो गया है. शारदीय नवरात्र के छठे दिन 8 अक्टूबर को जिले के दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में बेलन्योती की रस्म पूरी की जाएगी. इसी निमंत्रित बेल के लस्से से 9 अक्टूबर यानि सप्तमी तिथि को देवी दुर्गा की आंखों में ज्योति प्रदान कर प्राण-प्रतिष्ठा अर्पित की जाएगी. देवी दुर्गा की प्रतिमा में प्राण-प्रतिष्ठा अर्पित करने के बाद आम दर्शनार्थियों के लिए मां का पट खोल दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










