घर का भेदी लंका ढाए: बासोपट्टी में 50 लाख की जेवर चोरी का खुला राज, सगा भतीजा ही निकला मास्टरमाइंड

Updated:
विज्ञापन

Basopatti-Theft-Case-Update-Madhubani-Uchhal-Village-50-Lakh-Jewellery-Solved-Nephew-Turned-Out-Mast

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Basopatti Theft Case Update: मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के उछाल गांव में हुई 50 लाख की जेवर चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है. घर के ही नाबालिग भतीजे ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था.

विज्ञापन

मधुबनी के बासोपट्टी से रौशन ठाकुर की रिपोर्ट

विज्ञापन

Basopatti Theft Case Update: थाना पुलिस ने क्षेत्र के उछाल गांव में दिनदहाड़े हुई लगभग 50 लाख रुपये के जेवरात की भीषण चोरी की घटना का सफल उद्भेदन कर लिया है. थानाध्यक्ष कार्तिक भगत के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक सप्ताह के भीतर इस मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने घटना की सच्चाई तक पहुँचने के लिए पूरी तरह फिल्मी अंदाज में जाल बिछाया, जिसके बाद जो हकीकत सामने आई उसने सबको चौंका दिया. इस चोरी की साजिश गृहस्वामी के ही सगे नाबालिग भतीजे ने रची थी.

Madhubani News: कॉल डिटेल और मोबाइल मैसेज ने खोली पोल

जानकारी के अनुसार, बीते 22 जून को उछाल गांव निवासी राहुल कुमार सिंह ने बासोपट्टी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ घर से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान (Technical Surveillance) का सहारा लिया. संदेह के आधार पर जब गृहस्वामी के नाबालिग भतीजे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई और उसका मोबाइल खंगाला गया, तो जेवरात की खरीद-बिक्री से जुड़े कई चौंकाने वाले मैसेज और सबूत हाथ लगे.

जयनगर से दो शातिर चोर गिरफ्तार

इस संबंध में जयनगर डीएसपी सदानंद कुमार ने बासोपट्टी थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि नाबालिग भतीजे की निशानदेही पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान जयनगर के गायत्री मंदिर रोड निवासी छोटू अली एवं राजेश ठाकुर को चोरी के माल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य साजिशकर्ता नाबालिग लड़के को विधिवत निरुद्ध किया गया है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष कार्तिक भगत के साथ एसआई बबून रवि दास एवं पुलिस बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे.

सोने का हार व 80 हजार नगद बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के ठिकानों से चोरी का एक सोने जैसा कीमती हार, 80 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन तथा ऑनलाइन लेन-देन (Online Transaction) में इस्तेमाल किया गया एक अन्य महत्वपूर्ण मोबाइल भी बरामद किया है.

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से खुले राज

डीएसपी ने बताया कि जब्त किए गए मोबाइल से करीब 1 लाख 13 हजार रुपये के अवैध ऑनलाइन लेन-देन के पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसे पुलिस ने केस डायरी का हिस्सा बनाया है. जेवर बेचकर कमाए गए पैसों को इसी मोबाइल के जरिए ट्रांसफर किया गया था.

आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़े गए दोनों युवकों (छोटू अली और राजेश ठाकुर) को सुरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है, वहीं घटना में संलिप्त पाए गए नाबालिग भतीजे को बाल सुधार गृह (Remand Home) भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई की पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है.

यह भी पढ़ें: नीट धांधली और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन