ePaper

Madhubani News. घर में चल रहे दुकान से प्रतिबंधित कफ सिरप व लैबलेट जब्त

Updated at : 08 Sep 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News. घर में चल रहे दुकान से प्रतिबंधित कफ सिरप व लैबलेट जब्त

बासोपट्टी पूर्वी में एक आवासीय घर में चल रहे दुकान पर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 110 कार्टन प्रतिबंधित नशीली दवा जब्त किया.

विज्ञापन

Madhubani News. बासोपट्टी. बासोपट्टी पूर्वी में एक आवासीय घर में चल रहे दुकान पर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 110 कार्टन प्रतिबंधित नशीली दवा जब्त किया. एसआई मुन्ना कुमार के नेतृत्व में पीएसआई राजेश कुमार के साथ पुलिस बल के जवान दिलीप महतो के आवासीय घर पहुंचे थे. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस बाइक के सत्यापन के लिए दिलीप महतो के घर पर जा रही थीं. इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि नशीली दवा का कारोबार चल रहा है. जिसके बाद पुलिस दिलीप महतो के आवासीय घर में जांच शुरू की. पुलिस ने इसकी सूचना बीडीओ को दिया. सूचना मिलते ही बीडीओ भी घटना स्थल पर पहुंचे. जहां तलाशी लेने पर आवासीय घर के अंदर खुली दुकान में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा का कार्टन मिला. दवा मिलने के बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एसआई कंचन कुमार सिंह, राजकिशोर कुंवर, पीएसआई राजेश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ स्थल पर पहुंचकर आवासीय घर को चारों तरफ घेर लिया. पुलिस 110 कार्टन में रखे करीब छह हजार बोतल कफ सिरप एवं भारी मात्रा में टेबलेट जब्त कर थाना पर लाया. जिसके बाद पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई. पुलिस की कारवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया. पुलिस घंटों तक मकान की सघन तलाशी ली. मामले को लेकर एसआई मुन्ना कुमार के लिखित प्रतिवेदन पर दिलीप महतो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है. पुलिस के पहुंचने से पहले दिलीप महतो घर से फरार हो गया. पुलिस ने दवा के जांच के लिए ड्रग विभाग के अधिकारी को सूचना दी. जिस आधार पर रविवार को दवा की जांच पड़ताल की गयी. अनुसंधानकर्ता प्रिया कुमारी ने कहा कि जांच की प्रक्रिया चल रही है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि पुलिस आगे की कारवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन