बाबूबरही बाजार में बारिश से सड़क बनी तालाब, 3 फीट तक जमा हुआ पानी, राहगीर परेशान

Updated:
विज्ञापन

बाबूबरही बाजार से गुजरने वाली सड़क पर शनिवार को बारिश होते ही जल जमा हो गया। जिसमें छात्र सहित अन्य लोग गिरते हुए सफर किए हैं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाबूबरही बाजार से गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क बारिश के बाद 3 फीट तक जलमग्न हो गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। पिछले छह महीने से अधूरा निर्माण कार्य लोगों के लिए आफत बन गया है।

विज्ञापन

Madhubani News: बाबूबरही बाजार से गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलमग्न हो गई. सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी जमा होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. यह सड़क मधुबनी को नेपाल सीमा से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है.

विज्ञापन

छह महीने से अधूरा पड़ा है निर्माण कार्य

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार में पिछले करीब छह महीने से सड़क और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है. संवेदक और पीडब्ल्यूडी विभाग की उदासीनता के कारण अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है.

रोजाना हजारों लोग करते हैं आवागमन

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहन, स्कूली बच्चे और आम लोग गुजरते हैं. जलजमाव और अधूरे निर्माण के कारण आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं.

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई लोग अब इस मार्ग से बचते हुए दूसरे बाजारों का रुख करने लगे हैं.

कार्रवाई और जल्द निर्माण पूरा करने की मांग

स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा सड़क और नाला निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को जलजमाव और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके.


Image


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन