बेनीपट्टी में लोहे की रॉड से डायल 112 पुलिस टीम पर हमला, दो सिपाही घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां डायल 112 की पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ. इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और उनकी सरकारी रायफल भी टूट गई.
मधुबनी से धनंजय कुमार धीरज की रिपोर्ट
आपके शहर में
Madhubani News: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बगवासा गांव में शुक्रवार तड़के डायल 112 की पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि एक सरकारी रायफल भी क्षतिग्रस्त हो गई. सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: खजौली में बैतरणी शाखा नहर का बांध टूटा, सैकड़ों एकड़ खेतों में फैला पानी
झगड़े की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
जानकारी के अनुसार, बगवासा गांव में आपसी विवाद की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम शुक्रवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच मौके पर पहुंची थी.
इसी दौरान विवाद कर रहे एक व्यक्ति ने टीम में शामिल सिपाही मो. सद्दाम अली पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया.
एक जवान का सिर फटा, रायफल भी टूटी
हमले में सिपाही मो. सद्दाम अली के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उनकी सरकारी रायफल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई. घटना में एक अन्य सिपाही मो. लाल भी घायल हो गए.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए