गलत तरीके से उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

Updated at : 07 Jul 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
गलत तरीके से उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

गलत तरीके से ई शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

मधुबनी. गलत तरीके से ई शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी. विभाग को ऐसी शिकायत मिली है कि कुछ शिक्षक मोबाइल के सेटिंग में छेड़छाड़ कर घर बैठे ही ई शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं. जिसे विभाग ने गंभीरता से लिया है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के एमआईएस प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. विदित हो कि पिछले 25 जून से ई शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है. ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कई तरह की समस्याएं सामने आ रही है. जिसमें मुख्य रूप से कैमरा व लोकेशन आदि शामिल है. इस समस्या के समाधान के लिए ई शिक्षाकोष डेवलपरों द्वारा एक वीडियो तैयार किया गया है. एमआईएस प्रभारी ने इसे ईमेल के माध्यम से शिक्षकों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. साथ ही मोबाइल में छेड़छाड़ गलत तरीके से ई शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम ने कहा है कि जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों से अवगत करा दी गयी है. फिर भी कोई शिक्षक गलत तरीके से ई शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन