न्यायिक पदाधिकारी तेजकुमार प्रसाद बने एसीजेएम प्रथम

Updated:
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव तेज कुमार प्रसाद ने एसीजेएम प्रथम सह सब जज प्रथम के रूप में मंगलवार को योगदान देकर न्यायिक कार्य शुरू किया.

विज्ञापन

मधुबनी: जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव तेज कुमार प्रसाद ने एसीजेएम प्रथम सह सब जज प्रथम के रूप में मंगलवार को योगदान देकर न्यायिक कार्य शुरू किया. हालांकि नये प्राधिकार के सचिव के योगदान लेने तक वे प्रभारी सचिव रहेंगे. श्री प्रसाद 28 वीं बैच के न्यायिक पदाधिकारी है व 2015 में व्यवहार न्यायालय मोतिहारी से न्यायिक कार्य शुरू किया था. उन्होंने जून 2023 में एसीजेएम द्वितीय सह सब जज तृतीय के रूप में व्यवहार न्यायालय मधुबनी में योगदान किया था. इसके बाद अगस्त 2023 में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव बनाये गए. वहीं एसीजेएम प्रथम अनूप सिंह का एडीजे पद पर पदोन्नति के बाद से यह पद रिक्त था. एसीजेएम प्रथम के पद पर श्री प्रसाद के योगदान लेने पर संघ अध्यक्ष अमरनाथ झा, महासचिव शिवनाथ चौधरी, वरीय अधिवक्ता कमल नारायण यादव, ऋषिदेव सिंह, बासुदेव झा, नरेश भारती, हरेन्द्र कुमार उर्फ गुलाब जी, बरुण कुमार झा, वालेश्वर प्रसाद, विद्या नारायण, हरिशंकर श्रीवास्तव, साकेत कुमार, महेंद्र कुमार, प्रफुल्लचंद्र झा, राजेंद्र यादव हर्ष प्रकट किया है. साथ ही कहा कि लंबित मामले कि सुनवाई में तेजी आयेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन