शौचालय से वंचित परिवारों की बनाई जा रही सूची
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2024 10:15 PM
लोहिया स्वच्छ भारत मिशन के तहत वंचित परिवारों के लिए शीघ्र ही शौचालय निर्माण कराया जाएगा.
मधुबनी: लोहिया स्वच्छ भारत मिशन के तहत वंचित परिवारों के लिए शीघ्र ही शौचालय निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए जीविका दीदी गांव में शौचालय से वंचित परिवारों का सर्वे कर सूची तैयार की है. जिले में 49 हजार वंचित परिवारों ने शौचालय निर्माण को आवेदन दिया है. योजना के तहत शौचालय निर्माण से वंचित परिवारों का पता लगाने के लिए जीविका समूह से जुड़ीं दीदियां सर्वे की है. पूरे जिले में अभियान चलाकर जीविका दीदी शौचालय से वंचित परिवारों के सर्वे में हजारों की संख्या में लोगों ने आवेदन किया. इसी सूची के आधार पर शौचालय से वंचित परिवारों का जिओ टैगिंग कर उनके घरों में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा. विदित हो कि लोहिया स्वच्छ भारत मिशन के तहत 80 प्रतिशत घरों में ही शौचालय का निर्माण कराया जा सका है. योजना के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए इस कार्य में जीविका को लगाया गया था. ज्ञात हो कि जिले में जीविका के समूहों का संचालन होता है. इन समूहों से जुड़ी जीविका दीदियों को इस बार शौचालय से वंचित परिवारों का सर्वे करने को कहा गया था. योजना के अनुसार जीविका दीदियां अपने-अपने इलाके में डोर-टू-डोर घूमकर शौचालय से वंचित लोगों की सूची तैयार की है. जिले में शौचालय से वंचित परिवारों का सर्वे कर सूची बनाने को लेकर चलने वाले अभियान का स्थानीय स्तर पर ग्राम संगठनों व विभाग के वरीय पदाधिकारी द्वारा मानिटरिग भी किया गया है. जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक मो. वसीम अंसारी ने कहा कि लोहिया स्वच्छता योजना के तहत अब शत-प्रतिशत व्यक्तिगत शौचालय की उपलब्धता सरकारी फाइलों से बाहर निकाल कर पात्र परिवार तक पहुंचेगी. योजना को सफल बनाने की जिम्मेदारी जीविका दीदी को सौंप दी थी. इनके सर्वे के आधार पर योजनाओं का लाभ पात्र परिवार तक पहुंचाया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










