एनकाउंटर मामले की एफएसएल टीम ने की जांच

मधुबनी/जयनगर: जयनगर थाना क्षेत्र के गोबराही में चमुआ टोल के समीप बंद पड़े ईट भट्ठे पर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शातिर रंजीत महतो के एनकाउंटर स्थल की जांच पटना से आयी एफएसएल की टीम ने की. एफएसएल की तीन सदस्यीय जांच दल ने ईंट भट्ठे के कमरे, बरामदा व मैदान के कोने-कोने की तसवीर […]
मधुबनी/जयनगर: जयनगर थाना क्षेत्र के गोबराही में चमुआ टोल के समीप बंद पड़े ईट भट्ठे पर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शातिर रंजीत महतो के एनकाउंटर स्थल की जांच पटना से आयी एफएसएल की टीम ने की. एफएसएल की तीन सदस्यीय जांच दल ने ईंट भट्ठे के कमरे, बरामदा व मैदान के कोने-कोने की तसवीर ली.
वहां मौजूद खून के धब्बे एवं अन्य सामग्रियों की जांच कर पुलिस मुठभेड़ की पुख्ता सबूत इकट्ठा किये. जांच दल के साथ कांड के अनुसंधानक जयनगर के सर्किल इंस्पेक्टर उमाशंकर राय,नगर थाना प्रभारी अरूण कुमार राय सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे. इस दौरान बारिकी से हर स्थल की जांच टीम ने किया. वहीं सूत्रों का कहना है कि एनकाउंटर में जितने भी सरकारी रिवाल्वर का उपयोग पुलिस के जवानों ने किया था उन सभी हथियारों को भी सील कर दिया गया है. इसे कोर्ट में जांच को प्रस्तुत की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










