खजौली थाना प्रभारी निलंबित, अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार हो रही छापेमारी

मधुबनी : खजौली पेट्रोल पंप लूट कांड को लूटने की चेतावनी अपराधियों ने पांच दिन पहले ही दी थी. अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक दीनू धीरासारिया को बीते 23 अप्रैल को फोन कर धमकी देकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर नतीजा भुगतने की धमकी भी दी थी. मालिक दीनू धीरासारिया […]
मधुबनी : खजौली पेट्रोल पंप लूट कांड को लूटने की चेतावनी अपराधियों ने पांच दिन पहले ही दी थी. अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक दीनू धीरासारिया को बीते 23 अप्रैल को फोन कर धमकी देकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर नतीजा भुगतने की धमकी भी दी थी. मालिक दीनू धीरासारिया ने बताया है कि अपराधियों ने रंगदारी मांगी थी.
नहीं देने पर पेट्रोल पंप लूट कांड को अंजाम देने की खुली चुनौती दी थी. इस मामले को लेकर राजनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी जबकि खजौली थाना प्रभारी को फोन से इस धमकी की सूचना उन्होंने दी थी. पर इसके बाद भी अपराधी आये और अपने चेतावनी को हकीकत का रूप देकर भाग निकले. सूत्रों के अनुसार पुलिस के पास इस बात की गुप्त सूचना थी
कि अपराधी शुक्रवार को इस प्रकार की घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं. पर जानकारी के बाद भी अपराधी पुलिस के सामने फायरिंग कर भाग निकले और पुलिस देखती रह गयी. हालांकि इस मामले में एसपी दीपक बरनवाल ने खजौली थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










