नगर परिषद चुनाव को लेकर तीन खेमे सक्रिय

मधुबनी : नगर परिषद बोर्ड के पांच सालों का कार्यकाल जून में समाप्त हो जायेगा. मार्च के बाद कभी भी नगर निकाय के चुनावों की घोषणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा की जा सकती है. चुनाव के लिये आरक्षण रोस्टर भी प्रकाशित किया जा चुका है. चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. […]
मधुबनी : नगर परिषद बोर्ड के पांच सालों का कार्यकाल जून में समाप्त हो जायेगा. मार्च के बाद कभी भी नगर निकाय के चुनावों की घोषणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा की जा सकती है.
चुनाव के लिये आरक्षण रोस्टर भी प्रकाशित किया जा चुका है. चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. आरक्षण रोस्टर के बाद वर्तमान वार्ड पार्षद अपनी जमीन तलाशनी शुरू कर दिये हैं. कई वर्तमान व पूर्व वार्ड पार्षद अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारने का मूड बना लिए है. इधर, कई संभावित प्रत्याशी चुनाव में उतरने से पहले नप की राजनीति के गुरु माने जाने वालों के दरबार में अभी से मत्था टेकने लगे हैं. इन्हें यह उम्मीद है कि यदि इन महारथियों का आशीर्वाद मिल जाये तो चुनाव की नैया पार लग जाये .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










