लक्ष्य से दूर है ग्रामीण डाक जीवन बीमा

मधुबनी : ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं डाक जीवन बीमा का लक्ष्य पूरा नहीं होने के कारण प्रधान डाकघर सहित उपडाकघर पर डाक अधीक्षक ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ग्रामीण डाक जीवन बीमा का वार्षिक लक्ष्य तीन करोड़ निर्धारित किया गया है. लेकिन दिसंबर 16 तक सिर्फ 45 फीसदी ही लक्ष्य प्राप्त हो […]
मधुबनी : ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं डाक जीवन बीमा का लक्ष्य पूरा नहीं होने के कारण प्रधान डाकघर सहित उपडाकघर पर डाक अधीक्षक ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ग्रामीण डाक जीवन बीमा का वार्षिक लक्ष्य तीन करोड़ निर्धारित किया गया है. लेकिन दिसंबर 16 तक सिर्फ 45 फीसदी ही लक्ष्य प्राप्त हो पाया है.
वहीं डाक जीवन बीमा भी लक्ष्य से काफी पीछे है. डाक जीवन बीमा का लक्ष्य दो करोड़ 50 लाख है. डाक अधीक्षक मो. जैनुद्दीन ने बताया कि सभी उपडाकघर शाखा डाकघर को विभाग द्वारा 50 लाख बीमा धन का लक्ष्य निर्धारित है. जो डाकपाल लक्ष्य पुरा नहीं करेगा. उस पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. डाक अधीक्षक ने बताया कि सभी डाकपाल को इस बाबत सूचना दी गई है. सभी को 31 मार्च तक हर हाल में लक्ष्य की प्राप्ती करना अनिवार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










