ब्रेकर से दुर्घटना परेशानी. हाइकोर्ट के आदेश की हो रही अनदेखी

मधुबनी : हाइकोर्ट के आदेश के बावजूद शहर में सड़कों पर से रोड ब्रेकर नहीं हटाया गया है. दरअसल रोड ब्रेकर के चलते आए दिन दुर्घटना होने तथा इससे होने वाली परेशानी के कारण उच्च न्यायालय ने सभी सड़कों पर से ब्रेकर हटाए जाने के लिए राज्य सरकार को आदेश दिया था. राज्य सरकार ने […]
मधुबनी : हाइकोर्ट के आदेश के बावजूद शहर में सड़कों पर से रोड ब्रेकर नहीं हटाया गया है. दरअसल रोड ब्रेकर के चलते आए दिन दुर्घटना होने तथा इससे होने वाली परेशानी के कारण उच्च न्यायालय ने सभी सड़कों पर से ब्रेकर हटाए जाने के लिए राज्य सरकार को आदेश दिया था. राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन को ब्रेकर हटाने का निर्देश दिया था. पर इस निर्देश का अब तक पालन नहीं हुआ है. बल्कि जितने भी सड़क बन रहे हैं उस पर ब्रेकर बनाने का काम जारी है.
ब्रेकर की संख्या मुख्य सड़क से अधिक गली व मोहल्ला में बनने वाली सड़क पर है. सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार नियम की अवहेलना कर रहे हैं. जिसके कारण आम लोग परेशान हो रहे है. आए दिन ब्रेकर पर बड़ी दुर्घटना होती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










