तालाब में डूबने से किशोर की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2016 4:13 AM
बेनीपट्टी : स्थानीय थाना क्षेत्र के उच्चैठ गांव निवासी शिव शंकर साह के 15 वर्षीय पुत्र मंजी साह के वैदही तालाब में डूबने से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. किशोर तालाब में स्नान करने गया था. जहां पैर फिसल जाने की वजह से वह गहरे पानी में चला गया. जिस कारण […]
बेनीपट्टी : स्थानीय थाना क्षेत्र के उच्चैठ गांव निवासी शिव शंकर साह के 15 वर्षीय पुत्र मंजी साह के वैदही तालाब में डूबने से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. किशोर तालाब में स्नान करने गया था. जहां पैर फिसल जाने की वजह से वह गहरे पानी में चला गया. जिस कारण उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचकर शव को निकाला.
उधर इस घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी की. इस संबंध में बेनीपट्टी एसडीएम राजेश परिमल ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










