दो दर्जन दुकानों में कोटपा के तहत हुई छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2016 8:13 AM
मधुबनी : जिला मुख्यालय में दो दर्जन से अधिक दुकानों में छापेमारी की गई. स्टेशन रोड, गंगासागर चौक, बस स्टैंड, जलधारी चौक, थाना चौक, सहित कई स्थानों पर तंबाकू निषेध नियंत्रण पदाधिकारी डा. निशांत कुमार एवं खाद्य निरीक्षक अजय कुमार के साथ नगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने छापेमारी में हिस्सा लिया. डाॅ निशांत ने […]
मधुबनी : जिला मुख्यालय में दो दर्जन से अधिक दुकानों में छापेमारी की गई. स्टेशन रोड, गंगासागर चौक, बस स्टैंड, जलधारी चौक, थाना चौक, सहित कई स्थानों पर तंबाकू निषेध नियंत्रण पदाधिकारी डा. निशांत कुमार एवं खाद्य निरीक्षक अजय कुमार के साथ नगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने छापेमारी में हिस्सा लिया.
डाॅ निशांत ने बताया कि तंबाकू निषेध से संबंधित बोर्ड लगाने का निर्देश दुकानदारों को दिया. इस दौरान 6 दुकानों से भारी मात्रा में गुटखा भी जब्त किया गया. तीन शिक्षण संस्थान में भी तंबाकू नियंत्रण से संबंधित बोर्ड लगाने का निर्देश विद्यालय के प्राचार्यो को दिया गया है. छापेमारी में नगर थाना के सअनि भरत यादव, अरुण सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










