इधर, मधेपुर में दस राउंड फायरिंग, वृद्ध घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2016 5:31 AM
मधेपुर (मधुबनी) : भेजा थाना के महपतिया गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर मंगलवार देर शाम दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई. घटना में एक 60 वर्षीय व्यक्ति के दाहिने जांघ में गोली लगी है. जख्मी अब्दुल सनद को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधेपुर में भरती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के […]
मधेपुर (मधुबनी) : भेजा थाना के महपतिया गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर मंगलवार देर शाम दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई. घटना में एक 60 वर्षीय व्यक्ति के दाहिने जांघ में गोली लगी है. जख्मी अब्दुल सनद को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधेपुर में भरती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना में 10 राउंड फायरिंग होने की बात कही जा रही है.
घटना की सूचना मिलने पर भेजा थानाध्यक्ष रंग बहादुर सिंह व मधेपुर थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी भी गुट की ओर से प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया है. घायल अब्दुल सनद के फर्द बयान या परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है. गांव में चार चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










