मधुबनी में विस्फोटक के साथ चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रहिका (मधुबनी) : थाना क्षेत्र के बसौली इजरा पथ में बेहरौली चौर के समीप एक पुल पर चार अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा है. इनके पास से सवा किलो विस्फोटक व एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. पकड़े गये युवकों में सुगौला गांव के मो अशरफ (25), मो असलम, मो साबिर व मधुबनी नगर […]

विज्ञापन

रहिका (मधुबनी) : थाना क्षेत्र के बसौली इजरा पथ में बेहरौली चौर के समीप एक पुल पर चार अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा है. इनके पास से सवा किलो विस्फोटक व एक देसी कट्टा बरामद किया गया है.

पकड़े गये युवकों में सुगौला गांव के मो अशरफ (25), मो असलम, मो साबिर व मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के वसुआरा निवासी मो हीरा शामिल हैं. जानकारी के अनुसार विस्फोटक पदार्थ उजले रंग का है. जिसे पहचान के लिए विस्फोटक विशेषज्ञ के पास भेजा जा रहा है.

पुलिस को आशंका है कि इनलोगों की मंशा किसी बड़े घटना को अंजाम देने की थी. गिरफ्तार युवकों में मो साबिर वर्तमान में केवटी थाना क्षेत्र के जिगरा गांव में रहता है, लेकिन अपराध की योजना बनाने के लिए उसे बसौली बुलाया गया था. गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है.

* किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की थी योजना
* जांच के लिए भेजा जा रहा विस्फोटक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन