दंत चिकित्सक संघ की हड़ताल समाप्त

Published at :12 Mar 2015 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
दंत चिकित्सक संघ की हड़ताल समाप्त

मधुबनी : जिले में अनुबंधित दंत चिकित्सक संघ का एक मार्च से चली आ रही हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गयी. अनुबंधित चिकित्सक संघ का 22 फरवरी एवं अनुबंधित दंत चिकित्सक संघ के एक मार्च से हड़ताल पर रहने के कारण जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सी गयी है. दंत चिकित्सक संघ के जिला संयोजक […]

विज्ञापन
मधुबनी : जिले में अनुबंधित दंत चिकित्सक संघ का एक मार्च से चली आ रही हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गयी. अनुबंधित चिकित्सक संघ का 22 फरवरी एवं अनुबंधित दंत चिकित्सक संघ के एक मार्च से हड़ताल पर रहने के कारण जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सी गयी है.
दंत चिकित्सक संघ के जिला संयोजक डॉ संजय कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार को संघ व स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्र के साथ वार्ता हुई. प्रधान सचिव श्री मेहरोत्र ने संघ की बातों को सुनकर शीघ्र ही उनकी मांगों की पूर्ति के आश्वासन दिया. संघ से सरकार वार्ता को सफल बताते हुए डॉ चौधरी ने कहा कि अनुबंधित दंत चिकित्सक संघ ने अपनी हड़ताल बुधवार को समाप्त कर दिया है. दंत चिकित्सक संघ बुधवार से काम पर लौट गये है. ज्ञात हो कि जिले में पदस्थापित 24 दंत चिकित्सक अपनी मांगों के समर्थन में ग्यारह दिनों से हड़ताल पर थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन