स्पर्शाघात से 16 वर्षीय किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन

मधेपुर प्रखंड के करहरा गांव में शुक्रवार को बिजली की करंट लगने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई.

विज्ञापन

मधेपुर. मधेपुर प्रखंड के करहरा गांव में शुक्रवार को बिजली की करंट लगने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृतक युवक भेजा थाना क्षेत्र के भेजा टोकना टोला निवासी सूर्य नारायण सदाय का पुत्र संजीव सदाय बताया गया है. घटना उस समय की है जब संजीव सदाय करहारा गांव में एक शादी समारोह के लिए टेंट लगा रहा था. इसी टेंट लगाने के दौरान पानी से भीगा हुआ बांस का बल्ला बिजली तार की चपेट में आ गया. जिससे युवक को करंट लग गया. स्थानीय लोगो ने उसे ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधेपुर में भर्ती कराया. जहा ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डा अफजल अहमद तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा आर के रंजन ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजन शव को लेकर अपने घर चले गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन