ePaper

सीमा पर स्कॉर्पियो सहित 147 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

Updated at : 06 Apr 2024 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
सीमा पर स्कॉर्पियो सहित 147 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 48वीं वाहिनी के जवानों को बड़ी सफलता मिली है.स्कॉर्पियो वाहन सहित 147 किलो 750 ग्राम गांजा को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है.

विज्ञापन

हरलाखी . भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 48वीं वाहिनी के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पिपरौन कैम्प प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील दत्त के नेतृत्व में गठित नाका पार्टी की टीम द्वारा स्कॉर्पियो वाहन सहित 147 किलो 750 ग्राम गांजा को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. प्राथमिकी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर इंडो-नेपाल बॉर्डर सीमा से करीब चार किलोमीटर पीछे भारतीय क्षेत्र अंतर्गत दूसरी नाका पार्टी तैनात थी. इसी क्रम में नेपाल से गांजा लेकर आ रहे स्कॉर्पियो चालक को रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन वह आगे भागने लगे. फिर आगे दूसरी नाका टीम को देख बीच में ही स्कॉर्पियो को छोड़ खेत में भाग गये. हालांकि एसएसबी के द्वारा खदेड़ा गया. लेकिन गांजा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये. थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से एसएसबी निरंतर प्रयासरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन