एनएच-27 पर कार रोकी तो खुला बड़ा राज, 145.8 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Author Sanjay Kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

जब्त शराब व कार एवं गिरफ्तार तस्कर के साथ थाना पुलिस - फोटो: Prabhat Khabar

झंझारपुर में भैरवस्थान पुलिस ने एनएच 27 पर वाहन जांच के दौरान 145.8 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

Jhanjharpur Liquor Seizure: भैरवस्थान थाना पुलिस ने झंझारपुर में एनएच-27 पर वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 145.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

गुप्त सूचना पर चलाया गया जांच अभियान

भैरवस्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर बिदेश्वर स्थान कट के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक चारपहिया वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई.

कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब

तलाशी के दौरान कार से 145.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए वाहन चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

दरभंगा का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र के बिहरौना गांव निवासी 29 वर्षीय सुभाष कुमार, पिता कुलदीप कुमार यादव, के रूप में हुई है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन