अतिक्रमण की चपेट में है नप की 5.5 एकड़ जमीन
मधुबनी : नगर परिषद ने कचरा डंप करने के लिए एक एकड़ जमीन किराये पर लिया है. जबकि नप की अपनी सप्ता स्थित टेंचिंग ग्राउंड की साढ़े पांच एकड़ की जमीन अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है. जिससे सरकारी राजस्व की भारी क्षति हो रही है. दरअसल, शहर से सटे सप्ता में नगर परिषद की जमीन […]
मधुबनी : नगर परिषद ने कचरा डंप करने के लिए एक एकड़ जमीन किराये पर लिया है. जबकि नप की अपनी सप्ता स्थित टेंचिंग ग्राउंड की साढ़े पांच एकड़ की जमीन अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है. जिससे सरकारी राजस्व की भारी क्षति हो रही है. दरअसल, शहर से सटे सप्ता में नगर परिषद की जमीन तथाकथित अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है.
आपके शहर में
इस जमीन पर स्थायी व अस्थायी निर्माण कार्य भी कर लिया गया है. जिसे खाली कराने की नप की ओर से कोई सार्थक पहल नहीं हो रही है. नप की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रयास हुआ तो प्रशासन की ओर से सहयोग नहीं मिला. कचरा डंप करने के लिए एक एकड़ जमीन लिया गया है. जो शहर से कुछ दूरी पर है. जहां कचरा फेंकने में परेशानी हो रही है.
जिससे शहर में कचरा का उठाव समय से नहीं हो रहा है. नतीजतन शहर में जगह-जगह कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है. जबकि सफाई में प्रति वार्ड करीब 60 हजार रुपया खर्च किया जा रहा है. शहर के लोगों के अनुसार टंचिंग ग्राउंड की जमीन पर कुछ लोग वर्षों से कब्जा जमाये हुए हैं. नतीजतन अपनी जमीन होने के बावजूद नगर परिषद कचरा डंप के लिए लीज पर जमीन लिया है. लोगों का कहना है कि नप के किसी मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद व पदाधिकारी ने अतिक्रमित जमीन को खाली कराने के लिए कभी सार्थक प्रयास नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए