जमीन खरीदने के दौरान लिखना होगा ''मैं भारत का नागरिक हूं ''

मधुबनी : जमीन खरीद करने के समय क्रेता और विक्रेता को अपने दस्ताबेज पर जमीन के चौहद्दी, खाता खेसरा के साथ ही ‘ हम भारत के नागरिक हैं’ ये बात लिखना अनिवार्य हो गया है. जिला निबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दस्ताबेज में क्रेता बिक्रेता के नाम के साथ जमीन का रकवा व […]
मधुबनी : जमीन खरीद करने के समय क्रेता और विक्रेता को अपने दस्ताबेज पर जमीन के चौहद्दी, खाता खेसरा के साथ ही ‘ हम भारत के नागरिक हैं’ ये बात लिखना अनिवार्य हो गया है.
जिला निबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दस्ताबेज में क्रेता बिक्रेता के नाम के साथ जमीन का रकवा व चौहद्दी लिखा जाता है, उसी तरह से हम भारत के नागरिक हैं, मैं विक्रेता से जमीन की खरीद कर रहा हूं, यह बात लिखना अनिवार्य हो गया है.
जिला अवर निवंधन पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि ये बात लिखना पहले भी जरूरी था लेकिन इस पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता था. लेकिन अब ये बात लिखने के बाद ही जमीन का निबंधन का कागज जमा होगा. श्री कुमार ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष विभाग के द्वारा ज्यादा राजस्व की वसूली की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




