ePaper

बाजार समिति में दो दिन ट्रक परिचालन पर रोक

Updated at : 15 Jan 2020 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार समिति में दो दिन ट्रक परिचालन पर रोक

झंझारपुर : बाजार समिति झंझारपुर परिसर में सप्ताह में दो दिन ट्रक परिचालन पर रोक लगा दी गई है. यह कारवाई सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन व अनुमंडल प्रशासन द्वारा की गई है. इससे पीडीएस विक्रेताओं को अनाज की आपूर्ति में परेशानी हो रही है. गौरतलब है कि ऐसा ही एक पत्र भारतीय खाद्य […]

विज्ञापन

झंझारपुर : बाजार समिति झंझारपुर परिसर में सप्ताह में दो दिन ट्रक परिचालन पर रोक लगा दी गई है. यह कारवाई सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन व अनुमंडल प्रशासन द्वारा की गई है. इससे पीडीएस विक्रेताओं को अनाज की आपूर्ति में परेशानी हो रही है. गौरतलब है कि ऐसा ही एक पत्र भारतीय खाद्य निगम द्वारा एसडीओ को उपलब्ध कराया गया है.

जिसमें कहा कि माह में आठ दिन परिसर मे ट्रक के घुसने पर पर रोक लगाया जाए. मालूम हो कि बिहार राज्य भंडार निगम के तीन गोदाम में 15 हजार मीटरिक टन की क्षमता है. जहां चावल और गेहूं का भंडारण किया जाता है. जहां से मधुबनी जिले के पीडीएस का खाद्यान्न का उठाव विभिन्न गोदामों में पहुंचाया जाता है.

वहीं बाजार समिति के गोदाम तक पहुंच सड़क जर्जर है. जबकि बाजार समिति परिसर में सप्ताह के दो दिन बुधवार एवं रविवार को हटिया लगता है. जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के सैकड़ो लोग सामान खरीदने पहुंचते हैं. उक्त दिनों में गोदाम पर पहुंचने के लिए यही एक रास्ता है. ट्रक के हटिया के दिन गुजरते समय हादसा की आशंका बनी रहती थी.

जिसे देखते हुए अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने बुधवार एवं रविवार को सुबह 6. 30 मिनट से दोपहर 3 बजे तक ट्रकों के परिचालन पर पूर्णरूपेण रोक लगा दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन