स्कॉर्पियों की ठोकर से साइकिल सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

फुलपरास : फुलपरास-घोघरडीहा मुख्य सड़क पर दुबे टोल के निकट सोमवार को अज्ञात स्कार्पियों की ठोकर से साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान फुलपरास गांव निवासी सुबोध कुमार झा 55 वर्ष के रूप में हुई है. सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ […]

विज्ञापन

फुलपरास : फुलपरास-घोघरडीहा मुख्य सड़क पर दुबे टोल के निकट सोमवार को अज्ञात स्कार्पियों की ठोकर से साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान फुलपरास गांव निवासी सुबोध कुमार झा 55 वर्ष के रूप में हुई है. सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ घटना स्थल पर बैठकर घोघरडीहा फुलपरास मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महफूज आलम ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का मुआयना किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
बीडीओ अशोक प्रसाद, सीओ धर्मनाथ बैठा ने घटना स्थल पर लोगों को काफी समझाने के बाद भी नहीं माने. लोगों ने शव को नहीं उठाने दिया. जाम कर रहे लोग दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने का मांग कर रहे थे. समाचार लिखने तक सड़क जाम था. परिजनों के मुताबिक फुलपरास निवासी सुबोध झा एनएच 57 लोहिया चौक स्थित दुकान से दही लेकर घर आ रहा था.
इसी बीच घर के समीप पीछे से आ रहे चार चक्का वाहन ने उन्हें रौंद दिया. जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. चालक गाड़ी लेकर भागनेमें सफल रहा. मौत की खबर से गांव में मातमी सन्नाटा है. मृतक की पत्नी पुत्र समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. इधर पुलिस प्रशासन द्वारा जाम हटाने का कोशिश करते दिखे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन