ePaper

अररियासंग्राम में ट्रक से 377 कार्टन शराब जब्त

Updated at : 12 Jan 2020 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
अररियासंग्राम में ट्रक से 377 कार्टन शराब जब्त

झंझारपुर : अनुमंडल के अरड़िया संग्राम पुलिस ने 377 कार्टन शराब जब्त किया है. जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रूपये बतायी जा रही है. यह सफलता गश्ती पुलिस को मिली है. थाना क्षेत्र के पिपरौलिया गांव के समीप एनएच 57 किनारे एक ट्रक के खड़े होने की सूचना दी गई थी. शुक्रवार को बस्ती पुलिस […]

विज्ञापन

झंझारपुर : अनुमंडल के अरड़िया संग्राम पुलिस ने 377 कार्टन शराब जब्त किया है. जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रूपये बतायी जा रही है. यह सफलता गश्ती पुलिस को मिली है. थाना क्षेत्र के पिपरौलिया गांव के समीप एनएच 57 किनारे एक ट्रक के खड़े होने की सूचना दी गई थी. शुक्रवार को बस्ती पुलिस ट्रक की जांच की. वहां कोई ड्राइवर खलासी नहीं मिला. तालाशी के क्रम में ट्रक के पीछे कुरकुरे चिप्स के कुछ कार्टन लदे हुए थे. उसके नीचे भारी संख्या में शराब के कार्टन लदी हुई थी.

पुलिस ने ट्रक को जप्त कर थाने पर लाया और शुक्रवार की देर रात तक टक को खाली किया गया. जिसमें 377 कार्टन विदेशी शराब की बोतल निकली. जिसकी कीमत 40 लाख से ज्यादा आंकी गई है. जिसमें 2321 लीटर शराब है. बताया कि टक में 1080 एमएल के इमपिरियल ब्लू ब्रांड की शराब 47 कार्टन एवं ब्लू ब्लेजर ब्रांड के 146 कार्टन था. इसी प्रकार 375 एमएल के इमपिरियल ब्लू ब्रांड के 48 एवं ब्लू ब्लेजर ब्रांड के 90 कार्टून टक से निकला.

वहीं, 750 एमएल के इंपिरियल ब्लू ब्रांड के 46 कार्टन टक में था. थानाध्यक्ष जितेंद्र साहनी ने बताया कि ट्रक में मिले कागजात के अनुसार आसाम राज्य के कामरूम जिला के बधौर बोरी रोड निवासी सोहीदुर हुसैन के पुत्र मोहम्मद आमिर ट्रक के मालिक हैं. ट्रक मालिक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर पर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन